Skip to content

Dnyanjyoti Savitribai Phule Aadhaar Yojana 2024:₹60 हजार प्रति वर्ष आर्थिक सहायता छात्रों को

  • by
Dnyanjyoti Savitribai Phule Aadhaar Yojana
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा छात्रों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए Dnyanjyoti Savitribai Phule Aadhaar Yojana चलाई गई है| इस योजना के तहत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर OBC छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी|सावित्रीबाई फुले आधार योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के गरीब छात्रों को शिक्षा पूरी करने के लिए 60,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। ताकि छात्र बिना किसी आर्थिक समस्या के अपनी पढ़ाई को पूरा कर सके।

अगर आप महाराष्ट्र छात्र हैं तो ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले आधार योजना  लाभ ले सकते हैं| इस योजना के तहत आपको भी आर्थिक सहायता राशि प्रधान की जाएगी| हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार योजना का लाभ ले सकते हैं|Savitribai Phule Aadhaar Yojana 2024 के तहत आवेदन करने हेतु पात्रता क्या है? साथ ही किन-किन दस्तावेज की आवश्यकता होगी इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Dnyanjyoti Savitribai Phule Aadhaar Yojana 2024

महाराष्ट्र सरकार द्वारा ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले आधार योजना शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य गरीब ओबीसी वर्ग के छात्रों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। महाराष्ट्र सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रतिवर्ष 60,000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि विद्यार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत छात्र को मिलने वाली राशि भोजन खर्च, निवास खर्च और निर्वाह खर्च का अनुमान लगाकर दी जाएगी।

ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले आधार योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नामDnyanjyoti Savitribai Phule Aadhaar Yojana
शुरू की गईमहाराष्ट्र सरकार द्वारा  
संबंधित विभागअन्य पिछड़ा बहुजन विकास विभाग  
लाभार्थीराज्य के ओबीसी/पिछड़ा वर्ग के छात्र  
उद्देश्यछात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना  
वित्तीय सहायता राशि60,000 रुपए प्रति वर्ष  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन ऑफलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  mahadbt.maharashtra.gov.in   

ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले आधार योजना का उद्देश्य

ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले आधार योजना को शुरू करने का मुख्य  उद्देश्य राज्य के ऐसे छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है|इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा की तरफ बढ़ावा देना है| आर्थिक सहायता प्रदान कर शिक्षा प्रदान की जाए|सभी समस्याओं को देखते हुए सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के गरीब छात्रों को राज्य सरकार द्वारा वार्षिक 60,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिससे वह अपने भोजन, निर्वाह और निवास आदि पर खर्च कर सकें।

Gyanjyoti Savitribai Phule Aadhaar Yojana के लाभ 

  • सावित्रीबाई फुले आधार योजना के माध्यम से छात्रों को उनकी शिक्षा के लिए प्रति वर्ष 60,000 रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता लाभार्थी छात्र के बैंक में डेबिट कर दी जाएगी|
  • इस आर्थिक सहायता से दी जाने वाली राशि से छात्र अपना जरूरी अध्ययन संबंधित सामग्री खरीद सके|
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्र अपनी शिक्षा पूरी कर सकेंगे।
  • यह योजना छात्रों को बिना किसी आर्थिक समस्या के उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। 

Savitribai Phule Aadhaar Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदन करने वाला छात्र महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक के पास OBC प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है|
  • छात्र के माता-पिता की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • विद्यार्थी का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। 

सावित्रीबाई फुले आधार योजना  के लिए  दस्तावेज

सावित्रीबाई फुले आधार योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु छात्र के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है। 

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • 10वीं 12वीं की मार्कशीट
  • विद्यालय/महाविद्यालय में प्रवेश का प्रमाण
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Aicte Free Laptop Yojana

Dnyanjyoti Savitribai Phule Aadhaar Yojana 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप सावित्रीबाई फुले आधार योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आप ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसे अपना कर छात्र ऑफलाइन आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी समाज कल्याण कार्यालय जाना होगा। 
  • वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से सावित्री फुले आधार योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म वापस नहीं जमा कर देना होगा जहां से अपने प्राप्त किया था। 
  • आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म की राशि दी जाएगी।
  • इसके बाद आपका आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी।
  • योजना के तहत पात्र होने पर आपको आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा।